फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर लूट, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी एक युवक पर घर पर ऑटो से पहुंची महिलाओं ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवालापुरवा में रामकिशोर पांडेय का घर बन रहा है। रामकिशोर की पत्नी वंदना पांडेय ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे उसके घर पर तीन महिलाएं और एक युवक पहुंचे। आरोप है कि चारों ने लूटपाट की। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद वंदना पांडेय ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना में प्रयोग होने वाले ऑटो को चालक को हिरासत में लिया। ऑटो चालक ने घटना में साथ देने वाली महिलाओं के नाम कबूले तो पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला लिया। कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रेनू, मुंडा उर्फ ओमवती निवासी खटीकना कोतवाली नगर शाहजहांपुर, लक्ष्मी निवासी मोहनपुर नकटिया थाना कैंट बरेली व मोनू निवासी राजपुर पसगवां शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का कान में पहनने वाला सुई धागा, एक जोड़ी कान के कुंडल व एक जोड़ी पायल सहित 9440 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें