फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक से डाउन हुई रोडवेज की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के पहले दिन यानि शनिवार को लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बसों की आय इतनी डाउन हो गई कि अनुबंधित बस मालिक दूसरे दिन बस संचालन की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। शनिवार को रूट पर दौड़ीं 23 बसों के सापेक्ष रविवार को एसी बस सहित कुल नौ बसें ही संचालित हुईं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का एलान किया। हालांकि पिछले लॉकडाउन में रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा था, लेकिन इस बार शासन ने बसों का संचालन जारी रखा। पहले दिन लखीमपुर डिपो की 23 अनुबंधित बसें रूट पर रवाना हुई। इससे डिपो को 1,78,521 रुपये की आमदनी हुई। प्रतिबस औसत 2259 रुपये रहा। जबकि रोजाना के दिनों में इससे अधिक आय ऐरा से सीतापुर के बीच हो जाया करती थी। पहले दिन आय कम आने के कारण अधिकतर बस मालिक लॉकडाउन के दूसरे दिन बस संचालन की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। इससे रविवार को सिर्फ दस बसें ही संचालित हुईं।
लॉकडाउन के पहले दिन रूट पर रवाना हुईं 23 बसों ने 7160 किलोमीटर पूरे किए। प्रतिबस औसत 2259 रुपये रहा। इनकम कम आने के कारण रविवार को सिर्फ वही बसें रूट पर चलीं जिनका शनिवार रात को दूसरे डिपो पर स्टे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें