एसपी कार्यालय शिकायती पत्र सौंपने पहुंचे रोडवेज अनुबंधित बस एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: एसोसि
लखीमपुर खीरी। अनुबंधित बस एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तान से मुलाकात कर एलआरपी चौराहे पर हो रही मनमानी और डग्गामार बसों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रूप से अनुबंधित बसों पर तो चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन डग्गामार बसें बेधड़क चल रहीं हैं, जिन पर रोक लगाने की कोई पहल नहीं हो रही।
इस दौरान पुलिस कप्तान ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं कुछ बार मौके पर पहुंचकर जांच की करेंगे और नियम तोड़ने वाली अवैध बसों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अनुबंधित बस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रही इस अनदेखी से वाहन स्वामियों में रोष व्याप्त है। कई बस स्वामी निराश और हताश हैं क्योंकि उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है और नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान संरक्षक प्रेम प्रकाश बाजपेई, रितेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, केसी मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, ब्रज किशोर वर्मा, संतोष वर्मा समेत कई वाहन स्वामी मौजूद रहे। संवाद