फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा में पीछे से घुसी रोडवेज बस, आठ लोग घायल

Tue, 14 Jul 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर चफरिया पुल के पास सोमवार को ग्रामीण परिवहन उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस से पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक बस समेत भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिसैया की ओर से आ रही बस ने चफरिया पुल के पास सामने जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी धौरहरा पहुंचाया।
हादसे में राधा देवी (30) पत्नी कुंज बिहारी, तारा देवी (35) पत्नी तीरथराम, शनि (12) पुत्र तीरथराम, क्रांति देवी (30) पत्नी नरेंद्र कुमार, सभी निवासी हसनापुर, ई-रिक्शा चालक सुभाष (22) पुत्र सतेंद्र तिवारी निवासी आदर्श नगर, धौरहरा तथा तीन बच्चे (नाम अज्ञात) घायल हो गए। ई-रिक्शा में पांच वयस्क और तीन बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शनि, राधा देवी, तारा देवी, क्रांति देवी और सुभाष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। भागे बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मैगलगंज के दो सगे भाई घायल, दिल्ली जाते समय हाईवे पर हादसा
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई दिल्ली जाते समय रविवार देर रात तिलहर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
मैगलगंज थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम अपने भाई रामजीत के साथ दिल्ली जा रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे तिलहर क्षेत्र में कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें