फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौगवां में सड़क या तालाब, महीनों से यही सवाल

Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नौगवा में रास्ते पर भरा गंदा पानी। स्रोत:  ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। ग्राम पंचायत दौलतापुर के गांव नौगवां में मुख्य मार्ग और नौगवां-बम्हनपुर सड़क पर कई महीनों से गंदा पानी भरा है। जलभराव और दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और महिलाओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्र पहले से बाढ़ प्रभावित है। ऐसे में लंबे समय से जमा पानी और मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से साफ-सफाई कराने और जलभराव दूर करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द पानी की निकासी और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ जयेश कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई वाले पाइप टूटने से जलभराव हो रहा है। समस्या दिखवाकर जल्द दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें