फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिर्गी से जूझ रहे मरीज, अंधविश्वास बन रहा इलाज की राह में बाधा

Mon, 16 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिर्गी के मरीजों के लिए नियमित इलाज जितना जरूरी है, उतनी ही अहम जागरूकता भी है। बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियां और उपचार में लापरवाही मरीजों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने समय पर इलाज कराने और दौरे के दौरान सही प्राथमिक मदद देने की जरूरत बताई। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि मानसिक रोग ओपीडी में प्रतिदिन करीब 100 से 150 मरीज आते हैं। इनमें 35 से 40 प्रतिशत मरीज मिर्गी से संबंधित समस्या से पीड़ित हैं।
बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ सकते हैं। कई मरीज नियमित दवा नहीं लेते या कुछ समय बाद खुद ही बंद कर देते हैं। इससे दौरे दोबारा पड़ने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कंसल्टेंट फिजिशियन एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिशिर पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी को लेकर अब भी कई भ्रांतियां हैं। कुछ लोग इसे बीमारी के बजाय अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं और दौरा पड़ने पर झाड़-फूंक में समय गंवाते हैं। इससे मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। दौरा पड़ने पर मरीज को सुरक्षित स्थान पर करवट से लिटाना चाहिए। उसके मुंह में चम्मच, कपड़ा या कोई अन्य वस्तु नहीं डालनी चाहिए।
विशेषज्ञों के मुताबिक पर्याप्त नींद न लेना, तनाव और अनियमित दिनचर्या भी दौरे की आशंका बढ़ा सकते हैं। मरीजों को समय पर सोने, तनाव से बचने और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी जाती है। शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी रखने के साथ नियमित दवा लेना भी जरूरी है। चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा बंद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें