फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह माह पूर्व कंक्रीट डालकर अधर में छोड़ा सड़क निर्माण

Sun, 19 Oct 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जर्जर मार्ग-संवाद
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा-लखीमपुर हाईवे से मल्लबेहड़ को जोड़ने वाले करीब एक किलोमीटर मार्ग की मरम्मत का कार्य छह माह पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था ने केवल पत्थर डालकर काम अधर में छोड़ दिया। नतीजतन, यह मार्ग अब धूल और उखड़े पत्थरों से भर गया है, जिससे राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बदहाल सड़क पर रोजाना बाइक सवारों के फिसलने और चोटिल होने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

-

बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, किसी कारण वश कार्य रुका हुआ था।
-कौशल कुमार झा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें