फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अग्निबाण चलाकर राम ने किया रावण का वध

Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया रामलीला में धू-धू कर जला रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
तिकुनियां। श्रीरामलीला मेला के अंतिम दिन रावण वध, भरत मिलाप और राजगद्दी लीला का मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध में दोनों तरफ से बाणों की झड़ी लग गईं। रावण के सिर को भगवान श्रीराम काटते हैं। वह दोबारा लग जाता है। रावण की इस माया को देखकर आकाश मार्ग से युद्ध को देख रहे देवता गण चिंतित हो जाते हैं। इस बीच विभीषण श्रीराम के पास जाकर उनको बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है। इसलिए अग्निबाण चलाकर अमरत्व को नष्ट करें। भगवान श्रीराम रावण वध करने के लिए अग्निबाण चलाते हैं। अग्निबाण लगते ही रावण पृथ्वी पर गिर जाता है और पुतले में आग लगा दी जाती है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री अजय गर्ग टीटू, उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, सोनू अग्रवाल, अनिल कुंबले, उमेश और जगदीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें