फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण अटका

Tue, 26 May 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की पेट्रोलिंग के लिए प्रस्तावित सात मीटर चौड़ी बॉर्डर सड़क का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

यह सड़क चंदन चौकी से गुरुद्वारा कौड़ियाला तक 26 किलोमीटर लंबाई में बनाई जानी हैं। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग निर्माण के लिए किए गए सर्वे पर एसएसबी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद दोबारा सर्वे कराया गया। अब केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरसोला कलां के जिन किसानों की जमीन सड़क निर्माण के लिए अधिगृहीत कर सर्वे किया जा चुका है, उनकी रजिस्ट्री अभी बाकी है।
किसानों का कहना है कि बॉर्डर सड़क निर्माण के लिए उनके खेतों की जमीन का अधिग्रहण पिछले साल मई-जून में किया गया था। उस समय जल्द मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें