फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: थारू क्षेत्र की सड़क की सुधरेगी हालत... 15.76 करोड़ रुपये मंजूर; फरवरी शुरू हो सकता है कार्य

Sun, 21 Jan 2024 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित यह मार्ग चंदनचौकी की आबादी को जोड़ता है। सड़क का सुधार होने से चंदनचौकी के आसपास थारू जनजाति की अधिसंख्य आबादी को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के थारू क्षेत्र के चंदनचौकी-गौरीफंटा मार्ग पर 5.57 किमी जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 15.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। थारू क्षेत्र का यह प्रमुख मार्ग होने के चलते यहां के लोगों को सड़क सुधर जाने से काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 300 करोड़ के बजट की व्यवस्था की है। दुधवा से चंदनचौकी और डिगनियां तिराहे से नेपाल बॉर्डर तक की सड़कें दुरुस्त कराने के बाद अब चंदनचौकी-गौरीफंटा मार्ग पर 5.57 किमी जर्जर मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 

इसके लिए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 15.76 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। साथ ही अफसरों को जल्द से जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया है। बजट की मंजूरी के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया होगी। करीब एक महीने की टेंडर प्रक्रिया के बाद फरवरी के आखिरी सप्ताह में काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थारू क्षेत्र की आबादी को होगा फायदा
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित यह मार्ग चंदनचौकी की आबादी को जोड़ता है। चंदनचौकी के आस-पास थारू जनजाति की अधिसंख्य आबादी को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मार्ग पर स्थानीय बाजार है। यहां भारत और नेपाल की जनता खरीदारी करने आती है। 

चंदनचौकी में पुलिस थाना, एसएसबी समेत थारू जनजाति के विकास के लिए थारू शिल्पग्राम भी विकसित किया गया है। यह मार्ग दुधवा टाइगर रिजर्व में होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से भी अतिमहत्वपूर्ण है। इस मार्ग के सही हो जाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जबकि आस-पास के थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें