फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ की आहट पर शावक संग दौड़ा गैंडा

Wed, 11 Mar 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में बाघ की आहट पाकर भागते गैंडा और शावक। स्रोत : सैलानी।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक दृश्य देखने को मिला। पुनर्वासन क्षेत्र में एक गैंडा अपने शावक के साथ तेजी से भागता दिखाई दिया। कुछ ही दूरी पर एक बाघ उनका पीछा करता नजर आया। इस नजारे को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे और उन्होंने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की पाली में पर्यटक गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-एक के पर्यटन मार्ग पर कोहरे के बीच सफारी का आनंद ले रहे थे, तभी घास के मैदान में एक गैंडा अपने शावक के साथ तेजी से भागता दिखा। थोड़ी ही दूरी पर बाघ उनका पीछा करता नजर आया।
हालांकि बाघ उनके करीब पहुंच पाता, उससे पहले ही गैंडा अपने शावक के साथ तेजी से दौड़कर घास में ओझल हो गया। सैलानियों ने इस रोमांचक दृश्य को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पुनर्वास क्षेत्र में वर्ष 2021 से 2025 के बीच चार साल में बाघ के हमलों से चार गैंडों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें