फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला के मकान पर राजस्व प्रशासन ने डलवाया ताला

विज्ञापन
घर के बाहर रहने को मजबूर महिला व उसके बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। 20 साल से मकान पर काबिज एक विधवा महिला के मकान पर राजस्व विभाग की टीम ने ताला डलवा दिया। महिला का आरोप है कि एक दबंग, राजस्व विभाग के अधिकारियों व ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मकान छीनने की कोशिश कर रहा है। इधर, मकान पर ताला पड़ने से दो दिन से महिला बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

विकासखंड बिजुआ की पंचायत दरियाबाद के मजरा राधनपुरवा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि यह मकान उसके जेठ भगौती प्रसाद मैकूलाल का है। उनकी मौत के बाद चल अचल संपत्ति बंटवारे में उसको मिली। बावजूद गांव का ही दबंग और प्रधान का पति आए दिन अपना मकान बताकर खाली कराने को धमकी देता है।
आरोप है कि मंगलवार को लेखपाल मंजू, राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, प्रधान के पति पप्पू राजपूत ने उसका मकान खाली कराकर सामान घर के बाहर निकलवाकर दरवाजे पर ताला डलवा दिया। राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुन्ना लाल की आईजीआरएस की जांच पर ग्रामीणों के बयान के आधार पर मकान पर ताला डलवाया गया है। जबकि भीरा पुलिस ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में मकान निर्मला देवी का होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें