फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज रास आ रहा प्रवासी परिंदाें को

Sat, 17 Jan 2015 05:11 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी और बदला मिजाज भले ही आम जनजीवन को बेहाल कर रहा हो, लेकिन तराई के जलाशयों में आए प्रवासी परिंदों को बेहद रास आ रहा है। नगरिया झील में प्रवासी परिंदों की मस्ती और उनके कलरव से यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें यहां का मौसम और मेहमाननवाजी खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से छाए बादलों के बीच सर्द हवाएं जारी हैं, ऐसे में  दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरा झील में प्रवासी पक्षी खूब कलरव कर रहे हैं। पूरी झील रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों से भरी पड़ी है। झील के अंदर पानी में जल विहार करते यह परिंदे यहां के लोगों को खूब लुभा रहे हैं। पानी में ही नहीं झील के चारों तरफ झाड़ियों और ऊंचे पेड़ाें पर भी इनकी चहचहाहट गूंज रही है।
इन परिंदों को देखने के लिए पक्षी प्रेमियों का तांता लगा हुआ है। आसपास के लोगों के अलावा दूरदराज से आए पक्षी प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। उधर बढ़ती भीड़ को देखकर वन विभाग ने भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें