प्रयास परीक्षा के बच्चों का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में बच्चों ने पेश किए तमाम कार्यक्रम
ब्लाक इकाई के शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर और गीता भेट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रयास परीक्षा 2016 में जिला में स्थान पाने वाले 12 बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
हरिशंकर लॉन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी पलिया ओंकार सिंह और बिजुआ अनुराग मिश्रा ने की। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने के साथ ही एकल डांस किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, जिला मंत्री मनोज शुक्ला के साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला मंत्री संतोष भार्गव आदि ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक रमाशंकर मिश्रा, आदर्श अग्निहोत्री, राजकुमारी श्रीवास्तव, अशोक माथुर, वीरेंद्र मिश्रा आदि को शाल ओढ़ाकर व गीता भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रयास परीक्षा 2016 में जिला में सर्वाधिक अंक पाने वाले पलिया ब्लाक के शिवम राना, कंचन श्रीवास्तव, आयुष कुमार राना, सपना, अमन कुमार, शशि राना, राममहेप्तश, प्रियंका कुमारी, सोनम भारती, तनु, सैफी अहमद, शिवानी आदि बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अमित महाजन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई पलिया अध्यक्ष उमाशंकर कनौजिया, मंत्री नरेन्द्र द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ पलिया अध्यक्ष संतोष वर्मा, मंत्री पंकज सिंह के साथ ही राकेश यादव, विवेकानंद, मनीष, कमल दीक्षित, भेद प्रकाश, सुरेश चंद्रा एबीआरसी, अनिल, आदर्श, ललित कुमार, मनोज श्रीवास्तव, शालू, सना वारसी, अनुराधा, नीलू शुक्ला, सुमी सहगल आदि तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।