फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड ने हड़पे नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की रकम निकालने को लेकर सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करते हुए करीब नौ लाख रुपये की रकम हड़प ली। मामला तब खुला जब अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला कमांडेंट होमगार्ड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अरुण कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अरुण कुमार शुक्ला चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ कोषागार लखीमपुर से ले रहे थे।
अरुण कुमार शुक्ला ने 93 हजार का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का दावा कार्यालय में पेश किया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि जिस अस्पताल के बिल बाउचर दिए, वह साल 2022 के बाद से संचालित ही नहीं हुआ। इसके बाद डीएम ने उनके पूरे प्रपत्रों की जांच कराई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जो प्रपत्र दिए गए, वह प्रिंस अली खान हाॅस्पिटल मुंबई के थे। जांच के लिए अजीत कुमार वैतनिक प्लाटून कमांडर होमगार्ड को मुंबई भेजा गया था। जांच के दौरान पूरा मामला फर्जी पाया गया।
इसके बाद डीएम ने अरुण कुमार शुक्ला से सरकारी धन की रिकवरी और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिए। डीएम के आदेश पर जिला कमांडेंट होमगार्ड ने पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें