लखीमपुर खीरी। नगर के जीआईसी मैदान में शुक्रवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आगाज मशाल प्रज्ज्वलन और मार्चपास्ट सलामी के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर गत वर्ष की चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल दौड़ की शुरुआत की।
शुरुआती मुकाबलों में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीनियर बालिका वर्ग में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की रेशमी राज प्रथम, किसान इंटर कॉलेज फरधान की शिवानी राज द्वितीय और जीजीआईसी लखीमपुर की प्रतिभा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में धर्मसभा इंटर कॉलेज के आशुतोष सिंह प्रथम, धर्मसभा इंटर कॉलेज के दीपक कुमार द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज फरधान के रोहित कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में डीएस कॉलेज के विवेक कुमार पहले स्थान पर, नवयुवक पब्लिक इंटर कॉलेज परड़िया के मोहित दूसरे और गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर के विशाल तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश महासचिव अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन और संयम सबसे अहम है। इन्हीं गुणों के बल पर खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर मौर्य ने किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा, देवदत्त चढ्ढा, अरविंद गुप्ता, डॉ. ज्योति तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जीआईसी मैदान में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दो सौ मीटर दौड़ में हि
जीआईसी मैदान में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दो सौ मीटर दौड़ में हि
जीआईसी मैदान में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दो सौ मीटर दौड़ में हि