फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोपियां क्लब ढखेरवा ने खैरीगढ़ को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
संपूर्णानगर के बसही में विजेता कबड्डी प्रतियोगिता की टीम। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही कॉलोनी में दशहरे के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन हुआ था। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई। फाइनल मैच में गोपियां क्लब ढखेरवा की टीम ने खैरीगढ़ की टीम को हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। विजेता व उपविजेता टीमों को नगद धनराशि के साथ ही ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बसही संजय सिंह ने फीता काटकर किया। फाइनल में गोपियां क्लब ढखेरवा व खैरीगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें ढखेरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विजेता रही टीम को भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार व पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से 51 सौ रुपये व ट्राॅफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को 31 सौ रुपये व ट्राॅफी दी गई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, जेटली भारती, अजय गुप्ता, सत्येंद्र प्रजापति, अवधेश, राज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें