फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: गोला-पलिया के विधायकों की गुहार, बकाया गन्ना भुगतान दे दें सरकार, सीएम योगी को दो बार लिख चुके हैं पत्र

Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलिया विधायक रोमी साहनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पलिया और गोला में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर गोला और पलिया में किसान आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं दोनों क्षेत्रों के विधायक भी अपनी ही सरकार से गुहार लगा रहे हैं। पलिया चीनी मिल पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जबकि गोला विधायक चीनी मिल मालिक पर आज एफआईआर करवाने का दावा कर रहे हैं। उधर, एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पलिया चीनी मिल पर एफआईआर हुई है, जल्द ही विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम पलिया विधायक रोमी साहनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पलिया और गोला में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई थी। कहा था कि उनसे किसानों का दर्द देखा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा था कि पलिया चीनी मिल पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन उससे किसानों को तो कोई लाभ नहीं मिलता दिख रहा। 

उधर, शुक्रवार को गोला विधायक अरविंद सिंह ने भी मामले में चीनी मिल के मालिक पर एफआईआर लिखवाने के लिये शनिवार को धरने का एलान किया है। इससे पहले भी अरविंद गिरी ने कोरोना के दौरान ऑक्सीजन प्लांट और कोविड अस्पताल बनवाने के लिए सीएम को पत्र लिखा था, जबकि धान और गेहूं खरीद में भी घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें