फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परेड, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनेगा गणतंत्र दिवस का जश्न

Sun, 25 Jan 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी करते जवान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों ने परेड स्थल पर रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। झंडारोहण स्थल पर रंग-रोगन व सजावट का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन


रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) पवन कुमार भाटी ने बताया कि उत्साह और गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस, पीएसी और होमगार्ड की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेकर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही को सलामी देंगी। इस ऐतिहासिक पल में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार समेत जिले के तमाम आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता विषयों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

कलक्ट्रेट में सुबह साढ़े 8 बजे फहराया जाएगा झंडा

लखीमपुर। सुबह साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय परिसर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ध्वजारोहण करेंगी। इसके साथ ही सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों के भवनों में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया जाएगा और संविधान में उल्लेखित संकल्प को दोहराया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शासकीय वाहनों से लाकर सम्मानित किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, मिशन शक्ति और मतदाता जागरूकता से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी। गणतंत्र दिवस के इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें