फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सहित छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के एक युवक ने भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल लखनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुंदरपुरम निवासी देव जुनेजा उनके घर पहुंचे, जो काफी घबराए हुए थे। पूछने पर बताया कि भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अंकुर शुक्ला और जसवंत ने जान से मारने की धमकी दी है।
रात करीब 11 बजे अनिल अपने मित्र के साथ देव को सड़क तक छोड़कर घर वापस जा रहे थे। तभी गली में अंकुर शुक्ला ने अपने अन्य छह अज्ञात साथियों के साथ उन पर चार बार गोली चलाई। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज पर लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर एलआरपी, राजापुर चौकी और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें