फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लालजीपुरवा गांव के बाहर मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Fri, 04 Oct 2024 10:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा क्षेत्र के लालजीपुरवा गांव के उत्तर नहर पटरी किनारे गो तस्कर दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला। इसके बाद मांस उठा ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पशुओं के अवशेष पड़े देखे तो आक्रोश फैल गया।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी किनारे शुक्रवार सुबह दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए नमूना लेकर अवशेषों को दफना दिया। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लालजीपुरवा गांव के उत्तर नहर पटरी किनारे गो तस्कर दो गोवंशीय पशुओं को मार कर मांस उठा ले गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष और काफी मांस बरामद किया। छह दिन पहले भी धौरहरा ढखेरवा मार्ग पर थाना पढुआ क्षेत्र के चन्दपुरा में भी इसी तरह दो गोवंशीय पशुओं की हत्या कर गो तस्कर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन

अफसरों ने समझाकर लोगों का शांत कराया  
इस घटना के बाद गोरक्षकों एवं हिंदू संगठनों में आक्रोश है। गोरक्षकों का कहना था कि जब तक पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती, तब तक गोवंशीय पशुओं का अंतिम संस्कार नहीं होगा। घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह ने हिंदू संगठनों के लोगों और गोरक्षकों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने नमूना संरक्षित कर शवों को जेसीबी से दफना दिया। 

मामले में गोरक्षक रिंकू पांडेय और शिवम पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई घुमंतू गैंग है जो पशुओं के साथ घटनाएं कर दहशत फैला रहा है। चंदपुरा और लालजीपुरवा में एक जैसी ही घटना है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें