लखीमपुर खीरी। महेवागंज और मिश्राना चौकी क्षेत्र बड़ा होने के चलते कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इन दोनों क्षेत्रों के बीच सेठघाट में नवीन पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस चौकी में नौ मोहल्ले जोड़े गए हैं।
एसपी ने कोतवाली सदर की नवनिर्मित पुलिस चौकी सेठघाट का उद्घाटन सोमवार को किया। चौकी पर उपनिरीक्षक पुनीत तिवारी को प्रभारी को नियुक्त किया गया। आगामी छठ पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुरुष व महिला आरक्षी के साथ-साथ होमगार्ड की तैनाती की गई है।
घाट और परिसर में सीसीटीवी फुटेज लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। पुलिस चौकी पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि ग्राम फत्तेपुर सैधरी, मिदानिया गढ़ी, गुलज़ार नगर, मौलवी गंज, निर्मलनगर, अर्जुनपुरवा, प्रकाशनगर, ललितानगर व दुर्गापुरवा को इस चौकी में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर सीओ रमेश कुमार तिवारी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिवम कुमार, कोतवाल अंबर सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद