बांकेगंज। तस्करों से बरामद हुए रेड सैंड बोआ सांप को कोर्ट के आदेश पर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रविवार को थाना मैलानी पुलिस ने संसारपुर के पास से चार तस्करों को दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों और उनके पास से बरामद सांप को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के आदेश दिए।
सोमवार को वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम में शामिल रेंजर मैलानी केपी सिंह, एसआई प्रवीण कुमार, फॉरेस्टर राजेंद्र वर्मा की मौजूदगी में सांप को सुरक्षित भरिगवां जंगल में छोड़ दिया गया।