फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वामपंथी दलों को जोड़कर बनाया रिकाॅर्ड : प्रचंड

Sun, 30 Nov 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी में जनता का अ​भिवादन स्वीकारते एनसीपी के संयोजक पुष्प कमल दहल। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की पहली एकता संदेश सभा का आयोजन धनगढ़ी में किया गया। इसमें पार्टी के संयोजक पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने कहा कि नेकपा पार्टी ने 15 वामपंथी घटक दलों को जोड़ने वाली पहली पार्टी बनाकर रिकार्ड बनाया है। सुदूर पश्चिम प्रदेश में नेकपा को पहली पार्टी बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रचंड के अलावा पार्टी सह संयोजक माधव कुमार नेपाल व नेता भीम रावल समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। धनगढ़ी के कवर्ड हाल में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) पार्टी संयोजक पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 15 वाम घटक दलों को एकजुट कर एक पार्टी बना कर रिकार्ड बनाया है, देश में मौजूदा संकट से निपटने के लिए वामपंथी और गैर वामपंथी दलों का एकजुट होकर व्यापक मोर्चा होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने देश में राजनीति परिदृश्य को लेकर चुनाव ही एक मात्र विकल्प बताने के साथ ही जनता से चुनाव में गंभीरता से भाग लेने का आग्रह किया। प्रचंड ने केपी शर्मा ओली के अंहकार की आलोचना करते हुये मतदाताओं से मतदान कर ओली के अंहकार घमंड को खत्म करने को कहा। पार्टी सह संयोजक माधव कुमार नेपाल ने कहा कि राजनीतिक दलों में दलालीकरण, ठेकेदारीकरण, व्यापारीकरण, अपराधीकरण और भ्रष्टाचार की लहर चली है, जिसका अंत करने के लिए राजनीति को स्वच्छ बनाने का काम अब नेकपा करेगी। कहा कि नेपाल की नई युवा पीढ़ी जेन जी के युवा नौजवान बड़ी संख्या में उनकी पार्टी में आ रहे हैं। उधर कार्यक्रम को देखते हुए कैलाली डीएम हीरालाल रेगमी के निर्देश पर एक हजार से अधिक पुलिस व एपीएफ जवानों को तैनात किया गया था।

धनगढ़ी में जनता का अभिवादन स्वीकारते एनसीपी के संयोजक पुष्प कमल दहल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें