फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा से ज्यादा मुश्किल पड़ गया घर पहुंचना

Sun, 26 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टेशन पर बस में चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। संकटा देवी चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मेला मैदान और एलआरपी चौराहे पर सबसे ज्यादा दिक्कतें रहीं। पुलिस ने जैसे-तैसे ट्रैफिक सामान्य कराया, लेकिन इस दौरान परीक्षार्थियों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के 16 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 10 से 12 बजे की पहली पाली में व्यवस्था सामान्य रही, लेकिन शाम को दूसरी पाली खत्म होते ही हालात बिगड़ गए। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी एक साथ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन की ओर पहुंचे, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।
पहली पाली के परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ मार्ग पर 70 बसें, हरदोई के लिए चार, शाहजहांपुर के लिए 10, बरेली के लिए दो और बहराइच के लिए दो बसें भेजी गईं। ये बसें समय पर वापस नहीं लौट सकीं, जिससे दूसरी पाली के बाद भीड़ बढ़ गई और लखीमपुर डिपो पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

स्थिति संभालने के लिए डिपो प्रशासन ने गोला से अतिरिक्त बसें मंगाईं और आनन-फानन में परीक्षार्थियों को रवाना किया। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि पहले से तैयारी थी, हालांकि कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन सभी परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक भेज दिया गया।

परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टेशन पर बस में चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें