फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनगणना प्रशिक्षण में गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी

Sun, 26 Apr 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। जनगणना 2027 के महाअभियान में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कार्मिकों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मकान सूचीकरण और गणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 20 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिसमें मोहम्मदी, गोला और निघासन क्षेत्रों में कार्मिक अनुपस्थित रहे। अकेले मोहम्मदी में 20 अप्रैल को 38 और 21 अप्रैल को 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें ग्राम विकास अधिकारी, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, पंचायत सहायक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि अब शेष दो चरणों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। डीआईओएस, बीएसए और संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है।
सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण की सूचना फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहले ही दी गई थी, इसके बावजूद कई कार्मिक उपस्थित नहीं हुए।
-
बिजुआ में दूसरे बैच के 50 प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षित
बिजुआ। भारत की जनगणना 2027 के लिए बिजुआ विकास खंड में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा बैच शनिवार को संपन्न हो गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की बारीकियां सिखाई गईं।
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर विक्रांत और अरशद की टीम ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इसका उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आगामी कार्य के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच बैच—ए, बी, सी, डी और ई—में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिन का है। बी बैच का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। अब सी बैच का प्रशिक्षण 26 से 28 अप्रैल तक और डी बैच का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें