फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकायेदार-बिजली चोरी के 224 उपभोक्ताओं को आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लाख कोशिश के बाद भी बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली निगम ने लखीमपुर डिवीजन के 224 उपभोक्ताओं को आरसी जारी की है। आरसी जारी होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन में 65 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इसमें 224 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने काफी समय से बकाया जमा नहीं किया है। साथ ही कई ऐसे भी हैं, जो बिजली चोरी करते पकड़े गए थे।
लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि डिविजन के 224 उपभोक्ताओं पर 1.45 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें बिजली चोरी के 98 उपभोक्ताओं पर 51 लाख और 126 बड़े बकायेदारों पर 93 लाख रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन

बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। ओटीएस योजना का लाभ भी नहीं उठाया। ऐसे में बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। तय समय बाद प्रशासन की मदद से इन उपभोक्ताओं के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें