फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुलदीप अध्यक्ष और अमित बार एसो. के महामंत्री बने

विज्ञापन
वकीलों को साथ बार एसोसिएशन मोहम्मदी के विजयी प्रत्याशी। एसोसिएशन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मंगलवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हुए। इसमें कुलदीप सिंह अध्यक्ष, अमित कुमार महामंत्री, नरेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, विजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा वासुदेव गुप्ता संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

परिणाम घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी वीरेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह को 169, अवधेश चंद्र त्रिवेदी को 161, शिवकुमार सिंह को 76 और उमेशपाल भार्गव को 39 मत मिले।
इसमें कुलदीप सिंह विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद के लिए विजयी अमित कुमार मिश्र को 124, इनके प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार कश्यप को 122, नित्यानंद को 101, रामसागर कठेरिया को 83 और राजशेखर अग्निहोत्री को 12 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र बहादुर सिंह को 278 और कमलेश कुमार शुक्ला को 162 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार गुप्ता 175, विमल कुमार को 142 और अनादि मिश्रा को 123 मत मिले।
संयुक्त मंत्री पद पर वासुदेव गुप्ता 228 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद दानिश खां को 130 और दीपांकर हंस ने 79 मत प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें