फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राशन कार्ड में गड़बड़ी, जीवित व्यक्ति को दिखा दिया मृत

Thu, 12 Mar 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राशन कार्ड में यूनिट निरस्तीकरण की रिपोर्ट। ‌संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। खाद एवं रसद विभाग की लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर वार्ड नंबर सात निवासी जलज ऐरन को विभागीय रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया गया। इतना ही नहीं, उनके पुत्र को भी विस्थापित दिखाकर यूनिट निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

जलज ऐरन के राशन कार्ड में पहले तीन यूनिट दर्ज थीं, जिनमें वह, उनकी पत्नी बबीता ऐरन और पुत्र कार्तिक ऐरन शामिल थे। कुछ महीने पहले कार्ड से दो यूनिट निरस्त कर दी गईं, जबकि परिवार ने केवाईसी भी करा रखी थी।
जलज ऐरन ने बताया कि इस संबंध में कोटेदार और पूर्ति कार्यालय से जानकारी ली, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में जब उन्होंने विभाग की रिपोर्ट निकलवाई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में वर्ष 2021 में जलज को मृत दर्शाया गया है। उनके पुत्र कार्तिक की यूनिट दो बार निरस्त दिखाई गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में कार्तिक को विवाहित दर्शाकर यूनिट हटाई गई, जबकि वर्ष 2024 में उसे विस्थापित दिखाकर दोबारा यूनिट निरस्त कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि एक ही रिपोर्ट में जलज को मृत भी दिखाया गया है और उनका नाम एकल यूनिट में दर्ज भी है। परिवार ने विभाग से राशन कार्ड में संशोधन कर यूनिट बहाल करने की मांग की है। खाद एवं रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक देवेश भारती ने बताया कि ऐसी त्रुटि संभव नहीं है और मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

राशन कार्ड में यूनिट निरस्तीकरण की रिपोर्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें