फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ, डीआईओएस, डीएसओ और डीसीओ को मिली नई तैनाती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में तैनाती के बाद से तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके छह से अधिक विभागों के अफसरों का तबादला दूसरे जनपदों में किया गया है। वहीं विभागों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है। पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने उपनिरीक्षकों के दूसरे जनपद के लिए तबादले हुए हैं, जिसमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल का तबादला बुलंदशहर किया गया है, जबकि कुशीनगर के जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह को खीरी में तैनाती मिली है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय का तबादला जनपद इटावा के लिए हुआ है, जबकि इटावा के जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल को खीरी में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह को विषय वस्तु विशेषज्ञ वानिकी के पद पर लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर सीतापुर के उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा चार्ज संभालेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह का तबादला बिजनौर हुआ है, इनके स्थान पर अंजनी सिंह को खीरी का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर का तबादला राज्य टीबी क्षय रोग अधिकारी के पद पर लखनऊ कर दिया गया है, इनके स्थान पर महिला चिकित्सालय उरई के डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी को खीरी का नया सीएमओ बनाया गया है। सहायक सूचना अधिकारी विपिन कुमार का तबादला पीलीभीत हुआ है और पीलीभीत के सहायक सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार खीरी का चार्ज संभालेंगे। वहीं बिजली विभाग में शहर के अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा और एसडीओ अनुराग शर्मा को अयोध्या भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार मिश्रा को शहर का अधिशाषी अभियंता बनाया गया है। डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी का तबादला बाराबंकी हुआ है, जबकि लखनऊ के डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह को खीरी में तैनाती मिली है।
आठ चौकी इंचार्ज दूसरे जनपद भेजे गए
लखीमपुर खीरी। जनपद में कार्यकाल पूरा करने के चलते सदर कोतवाली के संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्रा को रायबरेली, एलआरपी चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह को रायबरेली, खीरी थाना के नकहा चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप को उन्नाव, खीरी थाना के कस्बा चौकी इंचार्ज जीवन सिंह को हरदोई, मोहम्मदी कोतवाली के मूड़ा निजाम चौकी इंचार्ज रामबरन गुप्ता को सीतापुर, गोला कोतवाली के मूड़ा सवारान चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार को उन्नाव, हैदराबाद थाने के अजान चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को हरदोई, निघासन थाने के ढखेरवा चौकी इंचार्ज हर्षित कुमार सिंह को सीतापुर भेजा गया है। इसके अलावा नीमगांव थाने के एसआई करूणाशंकर मिश्रा को कानपुर नगर, एसआई हरिनाथ सिंह को अयोध्या, एसआई देवी दयाल को अंबेडकरनगर, मितौली थाने के एसआई गोपाल पांडेय को हरदोई, पलिया के निरीक्षक रमेश चंद्र यादव को अंबेडकरनगर समेत करीब दो दर्जन उपनिरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें कुछ के परिक्षेत्र में 12 वर्ष पूरे होने पर दूसरे परिक्षेत्र में भेजा गया है। स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के लिए डेट भी एक जुलाई तय कर दी गई, जिससे कई पुलिसकर्मी शुक्रवार को रिलीव हुए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले बीईओ का तबादला निरस्त
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव से पहले पसगवां ब्लॉक के बीईओ डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी का तबादला दूसरे मंडल में कर दिया गया था, जहां पर वह पहले ही 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे। लिहाजा शासन ने उनका स्थानांतरण आदेश निरस्त करके फिर से लखीमपुर में तैनाती दे दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें