फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ले जाकर बालिका से किया रेप 

Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन खीरी।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे में दिया घटना को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्ष की बालिका को बुधवार की शाम घर के बाहर से एक युवक गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। बालिका ने घर पहुंचकर घटना घर वालों को बताई। इस पर परिवार वालों ने मामले की यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

पीड़ित बालिका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री बुधवार की शाम करीब आठ बजे घर के बाहर थी। इसी बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक पुत्री को गांव के बाहर खेत में उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। बालिका किसी तरह से घर पहुंची और आप बीती बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर यूपी 100 और थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहे आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था। उसके खिलाफ बालिका के पिता की ओर से रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। उधर महिला अस्पताल की चिकित्सकों ने बताया कि स्लाइड बनाई गई है। मेडिकल प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को पीड़िता का एक्सरे कराया जाएगा। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रेप के बाबत कुछ कहा जा सकता है।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें