लखीमपुर खीरी। शासन ने आईजीआरएस निस्तारण की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें लखीमपुर की रैंकिंग में तीन अंक सुधार देखने को मिला है। अक्तूबर में जिला 17वें नंबर पर था, जबकि नवंबर में खीरी 14वें नंबर पर रहा।
जनपद भर से नवंबर में आईजीआरएस पर विभिन्न प्रकार की 7393 शिकायतें आईं। इनके निस्तारण में 73.26 प्रतिशत संतुष्ट व 26.76 प्रतिशत लोगों ने असंतुष्ट का फीडबैक दिया है। इसी आधार पर ही रैंक जारी होती है। आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में जनपद शाहजहांपुर और पीलीभीत को बराबर अंक मिले। दोनों जनपदों को 140 में 137 नवंबर मिले हैं। अंकों के हिसाब से दोनों पहले नंबर हैं। शासन की सूची में शाहजहांपुर पहले नंबर पर है। इसी तरह आंबेडकर नगर, बरेली, अमेठी आदि जिलों की रैंक भी काफी अच्छी है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकरियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि और बेहतर काम करें, ताकि अपना जिला भी टॉप पर हो। इधर, पुलिस विभाग की रैंक प्रदेश में 53वीं है, जो काफी खराब है।