फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रंगाेली से नारी सुरक्षा का संदेश

Sat, 18 Oct 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं ने सजाई रंगोली। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। दिवाली के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। बस्तौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘’मिशन शक्ति के लिए, रोशन करो दीये’’ थीम पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर को रंगोलियों, ‘मिशन शक्ति’ के लोगो और नारी सशक्तीकरण के प्रेरक नारों से सजाया। ‘नारी ही शक्ति है’ और ‘सुरक्षा मेरा अधिकार है’ जैसे संदेशों को रंगोली और दीपों के माध्यम से प्रदर्शित किया जो सशक्त समाज का प्रतीक बना। कार्यक्रम में एक कैंडल मार्च भी निकाला। इसमें बालिकाओं ने ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित संदेशों वाली तख्तियां हाथों में लेकर नारी सशक्तीकरण का संकल्प दोहराया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन पूर्णिमा मिश्रा, अध्यापक सुमन सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव, संघमित्रा, क्षमा जायसवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें