फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संगीतमय शाम ने दशहरा मेले में बिखेरी संस्कृति की खुशबू

Sat, 18 Oct 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गीत पेश करती गायिका शैलजा कुशवाहा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। दशहरा मेले में सुरों और संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या में मुंबई के बॉलीवुड गायक विपिन सचदेवा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई की गायिका शैलजा कुशवाहा और स्टैंडअप कॉमेडियन अर्पित सैनी और गायक कलाकार राजेश दीक्षित ने शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक समा बांधे रखा। पुराने गानों का संगम, कव्वाली और नृत्य से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दीप जलाकर किया। उनके साथ पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर पारंपरिक कला और सेवाभाव के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिव कुमार, भास्कर कुशवाहा, मुरलीधर मौर्या, उत्तम वर्मा, जसपाल सिंह पाली, बृजेश मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, सुनील वर्मा, विशाल दीक्षित, कृष्ण मुरारी, रामजी शर्मा, बृजेश शुक्ला, रमेश चंद्र वर्मा, सुमन वर्मा और अक्षय कुमार सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभासद शमीम बानो, निगार अली, नीलम रस्तोगी, एजाज अहमद माैजूद रहे।

गीत पेश करती गायिका शैलजा कुशवाहा। संवाद

गीत पेश करती गायिका शैलजा कुशवाहा। संवाद

गीत पेश करती गायिका शैलजा कुशवाहा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें