फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में दूसरे दिन भी उड़ा रंग और गुलाल

विज्ञापन
होली पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

1977 से दो दिन की होली मनाने की चली आ रही परंपरा कस्बे में आज भी है कायम

मोहम्मदी। साल 1977 से दो दिन की होली मनाने की चली आ रही परंपरा कस्बे में आज भी कायम है। जिले भर में होली पर रंग जहां एक दिन खेला गया तो वहीं मोहम्मदी कस्बे में दो दिन तक रंग खेलकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पहले दिन युवा समाज सेवा समिति ने मोहम्मदी भीतर से और दूसरे दिन मंगलवार को फ्रैंड्स क्लब ने बाजारगंज मोहल्ले से शोभायात्रा निकाली। इसका उद्घाटन विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम स्वाति शुक्ला, पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, सीओ अभय प्रताप मल्ल, इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन कर किया।
शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने रंग गुलाल उड़ाकर त्योहार मनाया। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस दौरान फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शिशिर गुप्ता, अमित शर्मा, अंकित गुप्ता, आलोक राठौर, हर्षित गुप्ता, आशीष गुप्ता, आशाराम राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन समाजसेवी गोविंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अतुल रस्तोगी बताते हैं कि साल 1977 से पहले पिताजी सेठ लाला कामेश्वर दयाल रस्तोगी एक दिन की शोभा यात्रा निकालते थे। मगर, लोग दो दिन की मांग करने लगे। इसके बाद से शहर में दो दिन शोभायात्रा निकलने लगी, जो अब कस्बे की परंपरा बन गई है। तब से कस्बे में होली का त्योहार दो दिन का मनाया जाता है।
निघासन। मंगलवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तीन बाद बाद बैंक खुलने के बाद भी वहां भी भीड़ नहीं रही। होली के दिन नई बस्ती पहुंचे कोतवाल से पिचकारियां और रंग पाकर बच्चे खुश नजर आए, जबकि मंगलवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के पूरे स्टाफ के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें