रामनगर घाट पर बना अस्थाई पैंटून पुल। संवाद
बिजुआ। शारदा नदी के रामनगर घाट पर बना अस्थायी पांटून (पीपा) पुल सोमवार से बंद हो जाएगा। इससे कई गांवों से निघासन की दूरी करीब 30 किलोमीटर से बढ़कर 80 किलोमीटर हो जाएगी।
शारदा नदी किनारे बसे कई गांवों के लोगों के घर एक ओर और खेत दूसरी ओर हैं, जिससे उनका नियमित आवागमन रहता है। पांटून पुल हर वर्ष 15 नवंबर से 15 जून तक संचालित होता है। पुल बंद होने के बाद लोगों को बिजुआ, भीरा, पलिया होते हुए निघासन, तिकुनिया और सिंगाही जाना पड़ेगा। पड़रिया तुला, मालपुर, दाउदपुर, अंदेशनगर, लखीमपुर, शारदानगर और ढखेरवा चौराहा होकर भी निघासन पहुंचा जा सकेगा। इस मार्ग की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी के जेई रामचंद्र वर्मा ने बताया कि अस्थायी पुल का एग्रीमेंट 15 जून तक है। 16 जून से पुल उखाड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद