फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीटी स्कैन का बोर्ड टंगा है, सुविधा नदारद

Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन कक्ष तैयार है। बाहर बोर्ड भी लगा है, लेकिन सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। नतीजतन मरीजों को सीटी स्कैन के लिए या तो निजी लैब में 2700 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं या फिर 135 किलोमीटर दूर लखनऊ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 45 लाख की आबादी वाले जिले में सीटी स्कैन सुविधा पहले जिला अस्पताल में उपलब्ध थी, लेकिन अस्पताल के ओयल में शिफ्ट होने के कुछ समय बाद यह सेवा बंद हो गई। अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन कक्ष का निर्माण कराया गया, मगर मशीन चालू न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में इमरजेंसी और ओपीडी में प्रतिदिन 20 से 30 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें सीटी स्कैन जांच की जरूरत पड़ती है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद मरीजों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन जांच सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पिछले करीब 10 माह से सीटी स्कैन सुविधा जल्द शुरू होने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगी जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जा चुकी हैं। विद्युत निगम की ओर से बिजली संबंधी कार्य पूरा होते ही भवन हैंडओवर लिया जाएगा। इसके बाद मशीनों को मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें