लखीमपुर खीरी। शहर में चल रही ऐतिहासिक रामलीला का समापन शुक्रवार को मथुरा भवन में राजतिलक के भव्य मंचन के साथ हुआ। मंच पर भगवान श्रीराम का राजतिलक होते ही पूरा सभागार जयघोष से गूंज उठा।
कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से माहौल को धार्मिक उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर संवाद प्रजा का कल्याण ही राजा का धर्म है और रामराज्य में सबका सम्मान होगा पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। रामलीला आयोजन समिति की ओर से किए गए इस आयोजन में कई लोग पहुंचे। आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला ने लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ा है। संवाद