फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकिमसं और किसानों ने रखी भूखहड़ताल

Wed, 18 Mar 2015 07:23 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलना चाह रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के प्रतिनिधिमंडल और किसानों को उनके समय न दिए जाने से नाराज संगठन प्रतिनिधियाें और किसानों ने बुधवार को एक दिवसीय भूखहड़ताल रखी।
विज्ञापन

भूखहड़ताल स्थल पर एकत्र किसानों को संबोधित करते हुए स्थानीय संगठन के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि बजाज चीनी मिल  भुगतान नहीं कर रहा है, किसान भुखमरी के कगार पर हैं। वे अपने कृषि की ऋणों की अदायगी भी नहीं कर पा रहे हैं। महामंत्री नईरूल इस्लाम खां ने कहा कि कार्यकर्ता जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराना चाह रहे थे, जिसे  उन्होंने नहीं सुना। उपाध्यक्ष हरेंद्र सोनी ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। बैठक को घनश्याम दिवाकर, इलियास खां, बिल्लू, शेषप्रकाश, सुखवेंद्र सिंह, सोहेल खान, गुरदेव सिंह, मंसूर खान आदि ने भी संबोधित किया और भूखहड़ताल रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें