फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 100 मीटर दौड़ में राकेश, लंबी कूद में मानवेंद्र और गोला फेंक में सुमित जीते

विज्ञापन
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता​ ​खिलाड़ी व अति​थिगण। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवा कल्याण विभाग की ओर से शहर के लालपुर स्टेडियम और निघासन के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। निघासन में नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ और लालपुर स्टेडियम में ब्लाॅक प्रमुख दिव्या सिंह और बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राकेश, बालिका वर्ग में अनम, जूनियर बालक वर्ग में अमन प्रताप, बालिका वर्ग में सोनम राज, सीनियर बालक वर्ग में मानवेंद्र प्रताप, बालिका वर्ग में आंशिका राज प्रथम रहीं।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमन प्रताप पाल, बालिका वर्ग में सोनम राज, सीनियर बालिका वर्ग में अंशिका, बालक वर्ग में मानवेंद्र पाल, 800 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में तक्सीम, बालिका वर्ग में अनम, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सोनम राज, सीनियर बालिका वर्ग में शांति अव्वल रहीं।
विज्ञापन

1500 मीटर सीनियर वर्ग में अवधेश, जूनियर बालक वर्ग में विशाल ने पहला स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में मानवेंद्र, बालिका वर्ग में रजनी, जूनियर बालक वर्ग में नंदकिशोर, बालिका वर्ग में शीलू प्रथम रहीं। सीनियर गोला फेंक बालक वर्ग में सुमित शुक्ला, बालिका वर्ग में माया, जूनियर गोला फेंक बालक वर्ग में देवांश शुक्ला, बालिका वर्ग में रुचि प्रथम रहीं। बैडमिंटन एकल बालक सब जूनियर वर्ग में देवांश, बालिका वर्ग में कनक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें