श्रद्धांजलि सभा में राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को फिर कहा है कि हमारा आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए वर्ना हमारा आंदोलन जारी रहेग। वे लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मारे गए पांच लोगों की याद में मंगलवार को अंतिम अरदास में शामिल होने आए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री और उनके बेटे को तराई के बजाय आगरा जेल में भेजा जाए ताकि उनसे अच्छी तरह से पूछताछ की जा सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गिरफ्तारी को रेड कारपेट गिरफ्तारी बताया। अंतिम अरदास के कार्यक्रम में पंजाब, हरियाण, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई किसान सम्मिलित हुए।
राकेश टिकैत इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कई बार उठा चुके हैं।