फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: टेनी की हार पर बोले राकेश टिकैत- सरकार ने नहीं, मंत्री को जनता ने हटा दिया

Thu, 13 Jun 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तो अजय मिश्र टेनी को नहीं हटाया था, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तो अजय मिश्र टेनी को नहीं हटाया, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया। अयोध्या के बारे में टिकैत ने कहा कि जो अयोध्या शहर है। जहां मंदिर है, वहां तो विकास हुआ। पश्चिम दिशा में कोई विकास नहीं हुआ। राकेश टिकैत संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल में बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। सरकार, सस्ते में जमीन खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। अगर आप जमीन अधिग्रहण कर रहे हो तो सीधे व्यापारी से करा दो। इसके लिए अयोध्या में भी बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने तिकुनिया कांड के पीड़ितों से मुलाकात की है। उनकी समस्याओं को जाना है। मोर्चे की दिल्ली में होने वाली बैठक में इन बातों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें