फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मटेहिया के दंगल में पीलीभीत के राजीव ने मारी बाजी

Sun, 11 Oct 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
भीरा-बिजुआ। मटेहिया गांव में जल विहार मेले में आयोजित दंगल में पीलीभीत के पहलवान राजीव ने चैलेंज कुश्ती जीतकर बाजी मारी। विजेता को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम और शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पलिया विधायक रोमी साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दंगल में बरखेड़ा के रोहित, मूड़ा के अपेश, रकेहटी के रामप्रवेश, गहलुइया के शादाब खान, सोनपीपर के धर्मेंद्र गिरी और मटेहिया के विपिन समेत कई पहलवानों ने जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मटेहिया के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए 5100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें