फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूरे दिन होती रही बारिश ने कराया सर्दी का एहसास

विज्ञापन
दिनभर हुई बारिश के दौरान तहसील मार्ग पर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। बूंदाबांदी से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला बृहस्पतिवार को पूरा दिन चलता रहा है। बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट का सहारा लेते दिखे। बारिश की वजह से लोगों की रोजमर्रा कार्यशैली पर भी इसका असर देखने को मिला। भीड़भाड़ वाली सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बारिश की वजह से सड़कों व गालियों में फिसलन रही।

बीच-बीच में चल रही हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। इससे बचने के लिए लोगों गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार अधिकतम पारा 26.4, जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन




सर्दी ने दी दस्तक, लोगों ने निकाले स्वेटर-शाॅल

मैलानी। दो दिनों से आसमान में छाए बादलों और छिटपुट हो रही बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिनों से यहां सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके हैं। बारिश के चलते सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्दी का अहसास भी लोगों को होने लगा है। यहां कई लोगाें ने सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है, तो कई महिलाएं शॉल ओढ़कर बाजार में घूमती दिखाई दीं। बृहस्पतिवार को भी दिन भर आकाश में घने काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें