फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेन लाइन में फाॅल्ट से आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट स्थित उपकेंद्र की मेन लाइन में आई फाॅल्ट होने से आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। कर्मियों को फाॅल्ट कई घंटे बाद मिला। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति 132 केवी छाउछ से आती है। फाॅल्ट ढूंढने के दौरान छाउछ के पास मेन लाइन में खराबी मिली। इसे दुरुस्त करने में ही घंटों समय लग गया, लेकिन फाॅल्ट पूरी तरह सही नहीं हो पाई। इससे काशीनगर, सिकटिया, नौरंगाबाद, हिदायतनगर, प्यारेपुर, गंगोत्रीनगर समेत कई मोहल्लों की बिजली गायब रही।
आपूर्ति बाधित होने से घरों के इन्वर्टर भी फेल हो गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि अफसर फोन करने पर आपूर्ति बहाल होने का सही समय नहीं बताते। जेई अमरदीप मौर्य ने बताया कि छाउछ के पास फाॅल्ट सही कर ली गई थी, लेकिन अन्य जगहों पर दिक्कत आने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। कर्मचारी काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें