फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मार्गों पर बारिश का पानी, घरों में भी घुसा

Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के टेहरा शहरी की एक गली में बारिश से हुआ जलभराव। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बारिश से नगर के मार्ग व मोहल्लों में जलभराव हो गया है। साथ ही घरों में पानी घुस गया। शहर में बेकाबू हालात नगर पालिका परिषद के संभाले नहीं संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

सावन माह में शिव मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालु गंगाजल के पात्र गले में लटकाए बरसात के गंदे पानी से निकलते दिखे। वहीं, नाली का गंदा पानी शिव मंदिर के पुराने मुख्य मार्ग से होकर गोकर्ण तीर्थ में भरने लगा।
सिनेमा मार्ग, वीर अब्दुल हमीद मार्केट, कुम्हारन टोला, भारत भूषण कॉलोनी, अर्जुन नगर कॉलोनी, नगर पालिका परिषद के मूड़ा सरकाटा गांव स्थित अस्थायी गोवंशीय आश्रय स्थल में करीब चार फीट तक जलभराव हो गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ, सिनेमा मार्ग और गोवंश आश्रय स्थल से पंपिंग सेट से पानी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय की टपक रही छत

गोला रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 6.65 करोड़ की लागत से कायाकल्प कराया गया था। यात्रियों की सुविधाओं का दावा करते हुए धूमधाम से उद्घाटन किया गया था। आज स्थिति यह है कि रेलवे स्टेशन के सभी कक्षों व वीआईपी विश्रामालय, प्रतीक्षालय और जहां से रेलवे ट्रेनों का संचालन होता है, उस पैनल रूम की छतें टपक रही हैं। स्टेशन मास्टर नवनीत कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को मेमो भेज दिया गया है। शहर के रोडवेज डिपो, बीएसएनएल कार्यालय, विद्युत वितरण खंड के पावर हाउस की छतें भी टपक रही हैं।



मूसलाधार बरसात में धंसा ट्रांसफॉर्मर का चबूतरा
ममरी। हैदराबाद फीडर लाइन से जुड़े रोशन नगर गांव में चबूतरे पर रखा 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर का चबूतरा धंस गया। इससे समूचे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से समूचा गांव अंधेरे में डूब गया है। जेई सत्येंद्र कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर को ठीक करने में कुछ वक्त लग सकता है। संवाद



-गन्ने की फसल खेतों में गिरी-
मोहम्मदी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हवा और पानी से गन्ने की फसल खेतों में गिर गई। अभी साठा धान काट कर लगाए धान के खेतों में काफी पानी भर गया। संवाद

बारिश से मोहल्लों में भरा पानी
मोहम्मदी। मोहल्ला बाजार खुर्द वार्ड नं छह बाल्मीकि बस्ती में पानी भरने से मोहल्ले वासी परेशान हैं। नई बस्ती में संजय के मकान के पास पानी भरा है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है, नगर पालिका को लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। चेयरमैन संदीप महरोत्रा का कहना है, कि कर्मचारियों को भेजकर पानी का निकासी कराया जा रहा है।

नाले उफनाए, दुकानों में भरा पानी


पलियाकलां। भीरा मार्ग के नाले भर जाने के कारण उसका पानी दुकानों के सामने भरा रहा। टेहरा शहरी, इकरामनगर समेत कई निचले मोहल्लों में भी जलभराव के बीच से लोगों को गुजरने को मजबूर होना पड़ा। पूरे दिन बारिश से दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा।

पलिया के टेहरा शहरी की एक गली में बारिश से हुआ जलभराव। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें