रेलवे स्टेशन पर खाली पड़ी आरक्षण खिड़की
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अग्निपथ को लेकर देश के तमाम राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। उपद्रवी रेलवे को निशाना बना रहे हैं। इससे तमाम ट्रेनें रोजाना निरस्त हो रही है। ऐसे में यात्रियों ने ट्रेनों के टिकट निरस्त कराने शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिन में करीब 200 टिकट कैंसिल हो चुके हैं। इससे रेलवे को करीब डेढ़ लाख रुपये की चपत लगी है।
अग्निपथ को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। अराजक तत्व ट्रेनों सेे लेकर रोडवेज बसों को निशाना बना रहे हैं। आगजनी की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की तमाम ट्रेनें तक निरस्त कर दी है। वहीं जिन लोगों ने धार्मिक आदि स्थलों पर जाने के लिए टिकट बुक कराए थे। वह भी इन घटनाओं को लेकर डरे और सहमें है। ट्रेनों के निरस्त होने और अराजकता के बीच लोग जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में रिजर्वेशन करा चुके रेल यात्रियों ने टिकट निरस्त कराना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन में करीब डेढ़ सौ टिकट निरस्त हो चुके हैं। इससे रेलवे को करीब डेढ़ लाख की क्षति पहुंची है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि बवाल के कारण ही लोग टिकट निरस्त करवा रहे हैं। इससे रेलवे को काफी नुकसान होगा।
रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रही पुलिस
21 एलकेएच 36
अग्निपथ को लेकर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी निरंतर मार्च कर रही है। वहीं ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी निरंतर नजर बनाए हुए है। ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में आरपीएफ और जीआरपी को मदद मुहैया कराई जा सके। सुरक्षा को लेकर जिले भर के रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी है। संदिग्धों की जांच की जा रही है।