फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला

Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की हुई पूजा
वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। शनिवार को देवी भक्तों ने मां के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर देवी का दर्शन और पूजन किया। सुबह और शाम मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही। संकटादेवी मंदिर में पूरे दिन मेला लगा रहा। दूर दराज से आए लोगों ने यहां अपने बच्चों के मुंडन और अन्नप्रासन संस्कार भी कराए। 
शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर मां का जलाभिषेक किया। मां के भव्य शृंगार कें बाद यहां दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने मां के दर्शन करने के साथ नारियल, मेवा और मिष्ठान का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने मां के चरणों में शृंगार सामग्री भी अर्पित की। बड़ी संख्या में लोगों ने मनौती पूरी होने पर मंदिर में घंटा बांधा। खीरी जिले के दूर दराज क्षेत्रों के अलावा दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए मां संकटादेवी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

संकटादेवी मंदिर में नवरात्र के मौके पर मंदिर प्रांगण में कथा व्यास विद्या प्रकाश शुक्ल उर्फ भुसुंडी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन किया। सुबह और रात की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे दिन मंदिर मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजता रहा।
विज्ञापन

उधर प्राचीन शीतला देवी मंदिर में भी दिन भर दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। मां महागौरी स्वरूप मां शीतला देवी मंदिर तंत्र साधना के लिए विख्यात है। शाम को यहां भजन कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन करने के साथ मंदिर में स्थापित मां के सभी नौ स्वरूपों और दसविद्या की प्रतिमाओं के भी दर्शन किए। प्राचीन वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भी नवरात्र पर दिनभर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। नवरात्र के मौके पर पूरे  शहर का वातावरण भक्ति भाव से सराबोर दिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें