फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से मैलानी तक रेल ट्रैक का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बुधवार की सुबह टीम के साथ स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म का जायजा लेने के साथ अभिलेख आदि का निरीक्षण कर मैलानी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. हरीश रेड़तोलिया सीनियर डीएसओ एवं सीनियर डीईएन के साथ स्पेशल ट्रेन से बुधवार दोपहर करीब 11बजे प्लेटफार्म पहुंचे। उन्होंने स्टेशन मास्टर शिव कुमार गुप्ता के साथ प्लेटफार्म का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। करीब आधा घंटा निरीक्षण करने के बाद मैलानी के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के पीछे ट्रेन संचालन को लेकर चल रहीं तैयारियां बताई जा रही हैं।
मैलानी प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर करीब एक बजे स्पेशल ट्रेन से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक टीम के साथ फरधान, गोला, बांकेगंज स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मैैलानी पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का मुआयना करने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर पैनल, एकीकृत क्रू लॉबी, प्लेटफार्म, बुकिंग हाल, वेटिंग रूम आदि का जायजा लिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एसएस रमेश कुमार सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
एक जुलाई से ट्रेन चलाने की तैयारियां तो नहीं
मैलानी। कोरोना संक्रमण की वजह से ट्रेन संचालन बंद होने के बीच वरिष्ठ मंडल रेल परिचालन प्रबंधक का स्पेशल ट्रेन से लखनऊ मैलानी के बीच विंडो ट्रेलिंग कर ट्रैक का निरीक्षण करने के पीछे जुलाई से ट्रेन संचालन शुरू करने के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें