फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियों पर छापेमारी, खोवा और दूूध के नमूने लिए

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
- होली के मद्देनजर एफएसडीए टीम हुई सक्रिय
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर में संचालित दूध डेयरियों पर छापेमारी कर खोवा और दूूध के नमूने लिए हैं, जिससे कारोबारियों मेें खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों पर गंदगी पाई गई, जिसकी साफ-सफाई के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया हैै। 
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ने नौरंगाबाद रोड पर स्थित प्रवीण श्रीवास्तव की रामा डेयरी पर छापा मारा, जहां से खोवा का नमूना लिया गया। इसके बाद सुदामा डेयरी पर छापेमारी कर टीम ने खोया का नमूना लिया। इसी रोड पर स्थित राजू नाग के बजरंग दूध भंडार से टीम ने दूूध का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने कई होटलों और दुकानों का निरीक्षण किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीएन सिंह, एमपी सिंह, आदित्य वर्मा, विवेक वर्मा और अनूप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें